फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fifty bigha crop and 460 burden of wheat burnt to ashes

पचास बीघा फसल और 460 बोझ गेहूं का बोझ जलकर राख

Sun, 24 Apr 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Fifty bigha crop and 460 burden of wheat burnt to ashes
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को आग लगने से 50 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल और 460 गेहूं का बोझ, भूसा और लकड़ी का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब-तक सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सिधागरघाट संवाददाता के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवत गांव में कटाई के बाद खेत में भूसा बनाने के लिए छोड़े गए गेहूं के डंठल में अज्ञात कारण से आग लग गई। जब- तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अभिलाष राय की चार बीघा केले की फसल और सिंचाई के लिए लगा टपक सिस्टम भी पूरी तरह से नष्ट हो गया। तेज हवा के कारण आग पाली गांव तक पहुंच गया। आग सुरेंद्र शर्मा के लकड़ी की दुकान में लग गई, जिससे लकड़ी का रखा सामान, टीनसेड में रखा भूसा और अनाज जलकर नष्ट हो गया। वहीं पाली गांव स्थित खेत में रखा रामकिकडराय का 50 बोझ, परशुराम राजभर का 100 बोझ, सत्यम राजभर का 100 बोझ, नखड़ू राजभर का 60 बोझ, सुदर्शन पांडेय का 150 बोझ जल नष्ट हो गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार मनिया गांव के सिवान में खेतों के ऊपर से गुजरे जर्जर हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बकैनिया, करहिया, पचौरी के सिवान तक जा पहुंचा। अगलगी की घटना में किसानों के करीब 50 बीघा से ऊपर की फसल जलकर राख हो गई। इधर सूचना के कई घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। अगलगी की घटना में बकैनिया, करहिया, मनिया, पचौरी और केशवपुर के दर्जनों किसानों का 50 बीघा के ऊपर खड़ी गेहूं की फसल और खेतों में काटकर रखे गए बोझ जलकर नष्ट हो गए। तहसीलदार रामजी राम ने बताया कि मामला संज्ञान में है, हल्का लेखपाल को भेजकर क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed