फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fierce protest of traders against murder Muhamdabad-Ballia Road jammed

हत्या के विरोध में व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन, मोहम्मदाबाद-बलिया रोड किया जाम

Fri, 15 Nov 2019 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Fierce protest of traders against murder Muhamdabad-Ballia Road jammed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां बाजार में एक सैलून संचालक की गुरुवार देर शाम साढ़े आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैली और बाजार के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


घटना के विरोध में सुबह के समय व्यापारियों तथा ग्रामीणों ने मोहम्मदाबाद-बलिया रोड को जाम कर दिया। सभी ग्रामीण जिलाधिकारी समेत पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने पर डटे रहे। एहतियातन स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद थी। 
विज्ञापन


दरअसल, करीमुद्दीनपुर बाजार निवासी संजय प्रजापति उर्फ बेचू (32) की बाजार में ही सैलून की दुकान है। रोज की तरह गुरुवार की देर शाम तक वह सैलून में मौजूद थे। इसी दौरान करीब सवा आठ बजे बदमाश वहां पहुंचे और उनके सीने में गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी हत्या के मामले में छानबीन शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed