फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Female health worker's health deteriorates in train, dies

Ghazipur News: ट्रेन में महिला स्वास्थ्य कर्मी की बिगड़ी तबीयत, मौत

Wed, 19 Nov 2025 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Female health worker's health deteriorates in train, dies
उपचार के लिए ट्रेन से सोमवार की रात को वाराणसी जा रही महिला स्वास्थ्य कर्मी की दुल्लहपुर स्टेशन से पहले सोमवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ महिला यात्री को दुल्लहपुर स्टेशन पर उतारकर एंबुलेंस से लेकर अस्पताल ले गई, लेकिन महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सिद्धार्थनगर के ढड़नी निवासी नर्मदा देवी (42) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर कार्यरत थीं। सोमवार की रात 15231 गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से इलाज कराने के लिए वाराणसी जा रही थीं। रास्ते में मऊ स्टेशन के आसपास तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख सूरत (गुजरात) में रह रहे भाई को जानकारी दी। सूचना मिलते ही भाई ने रेलवे के सहायता नंबर पर संपर्क कर सूचित किया। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही आपात कालीन सेवा में तत्पर एंबुलेंस मौजूद रही। ट्रेन से उतारकर पहले सीएचसी बिरनो ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने नर्मदा को मेडिकल कॉलेज महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed