फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Feeder manager deployed, will monitor feeders with line loss

Ghazipur News: फीडर मैनेजर तैनात, लाइन लॉस वाले फीडरों की करेंगे निगरानी

Sun, 31 Aug 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Feeder manager deployed, will monitor feeders with line loss
गाजीपुर। लाइन लॉस को कम करने को लेकर बिजली निगम की ओर से फीडरों पर फीडर मैनेजर की तैनाती की गई है। फीडर मैनेजर लाइन लॉस वाले फीडरों की निगरानी करेंगे। इसकी रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। लाइन लॉस बिजली निगम की हमेशा से समस्या रही है। इसके कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में समस्या आती है। लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली निगम की ओर से नई व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक फीडर पर फीडर मैनेजर की तैनाती होगी। फीडर मैनेजर अपने-अपने फीडर में लाइन लॉस में नजर रखेंगे। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिन फीडरों पर अधिक लाइन लॉस हो रहा है, वहां डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अक्तूबर महीने तक लाइन लॉस में तीन प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में हैं 51 फीडर -विद्युत वितरण खंड नगर क्षेत्र में कुल 51 फीडर हैं। इन सभी पर फीडर मैनेजरों की तैनाती हो गई है। प्रतिदिन 1.5 मेगावॉट बिजली की खपत वर्तमान में हो रही है। जबकि लाइन लॉस 21 प्रतिशत है। नई व्यवस्था के तहत अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की जिम्मेदारी अभियंताओं को दी गई है। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई तक अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की निगरानी करेंगे। शेष फीडरों की जिम्मेदारी संविदा कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर मैनेजरों की तैनाती हो गई है। अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की निगरानी अभियंता कर रहे हैं। पूरी कोशिश है कि लाइन लॉस को कम से कम किया जाए। - गोपाल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed