{"_id":"62bc90563b9811760b294942","slug":"father-son-killed-in-road-accident-three-injured-ghazipur-news-vns661427686","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र तरवनिया गांव के सामने सैदपुर- बहरियाबाद मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित सूमो ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि मृतक का छोटा पुत्र, भतीजा और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने टाटा सूूमो और आटो चालक को हिरासत में लिया। वहीं पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तीनों घायलों को उपचार के लिए पुलिस सीएचसी सैदपुर लेकर आई, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
अमुवारा गांव निवासी राकेश प्रजापति (45) अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। वह बड़े पुत्र सचिन (18), छोटे पुत्र आशीष (15), भतीजी नीतू (14) और भतीजा आर्यन (13) के साथ मुंबई से अमुवारा गांव के लिए निकले थे। महानगरी एक्सप्रेस से सुबह वाराणसी के कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद आटो रिजर्व कर अमुवारा गांव के लिए रवाना हुए। तरवनिया गांव के सामने सैदपुर- बहरियाबाद मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित टाटा सूमो ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और भागने का प्रयास कर रहे सूमो के चालक को धर-दबोचा। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और पिता राकेश प्रजापति, पुत्र सचिन, आशीष, भतीजी नीतू और भतीजा आर्यन को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया। जहां डॉक्टरों ने राकेश प्रजापति और उसके बड़े पुत्र सचिन को मृत घोषित कर दिया। साथ गंभीर रूप से घायल छोटे पुत्र आशीष, भतीजी नीतू और भतीजा आर्यन को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इधर पुलिस आटो चालक और टाटा सूमो चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग कोतवाली पहुंच गए। गांव के ही रामदरश प्रजापति ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आटो और सूमो को कब्जे में लेने के साथ दोनों के चालक हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।