फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father keeps wandering in search of son's dead body

Ghazipur News: बेटे के शव पाने की चाह में भटकता रहा पिता

Sun, 01 Oct 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Father keeps wandering in search of son's dead body
गाजीपुर। ट्रेन से गिरने के बाद बेटे की मौत के बाद उसके शव को पाने के लिए एक लाचार पिता और उसके परिवार के लोग भूखे-प्यासे पिछले तीन दिनों से भटकता रहा। वह कभी जीआरपी थाने जाता तो मामला सिविल पुलिस बताकर थाने भेज दिया जाता। यह सिलसिला चलता रहा। ऐसे में वह परेशान हो गया और जिला अस्पताल में लोगों से हाथ जोड़कर अपने बेटे के शव दिलाने में मदद करने की गुहार लगाने लगा। हालांकि किसी तरह मामले की जानकारी एसपी ओमवीर सिंह को हुई तो उन्होंने इस लाचार पिता की मदद की। जिसके बाद जीआरपी दिलदारनगर से आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उसे अपने बेटे का शव मिला।
विज्ञापन

हरियाणा जनपद के पानीपत निवासी अर्जुन (25) परिवार और टोली के लोगों के साथ फेरी लगाता है। मृतक के पिता अमर सिंह के मुताबिक वह एक्सप्रेस में सवार हो गया। रास्ते इसकी जानकारी होने पर वह परेशान हो गया। इसके बाद संदिग्ध हाल में उसकी गिर दिया, जिसका हाथ बक्सर में ट्रेन के अंदर मिला, जबकि वह गहमर में गिरा पड़ा मिला। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे, लेकिन आखिर तक सच्चाई सामने नहीं आ पाई। फिलहाल, अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को 29 सितंबर की रात साढ़े बारह बजे मर्चरी में रखवा दिया गया। इधर, खोजबीन करते हुए परिवार के लोग मुगलसराय पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में उसके ट्रेन में सवार होते दिखाई देने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे जीआरपी पुलिस के पास पहुंचे। जहां से मामला सिविल पुलिस का होने की जानकारी देकर भेज दिया गया। इसके बाद मृतक के परिजन शनिवार को शाम गाजीपुर पहुंचे। यहां सिविल पुलिस से संपर्क किए। सुबह कोतवाली भी गए। लेकिन, कोई लाभ नहीं हुआ तो वे जिला अस्पताल में जाकर लोगों से हाथ जोड़ते हुए अपनी विनती करने लगे। कई घंटे बाद इसकी जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की। फिर, जीआरपी दिलदारनगर से वार्ता की, जिसके बाद वहां से आए पुलिस कर्मियों ने देर शाम पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां हैं। वे घूम-घूमकर पर्स, रूमाल यादि बेचते हैं। एसपी का कहना था इस तरह की पहले कोई जानकारी ही नहीं थी। मामला जीआरपी का था। जानकारी होते ही उन्हें बता दिया गया है। वह आगे की कार्यवाही करेंगे। वहीं, जीआरपी चौकी इंचार्ज संतोष ओझा ने बताया कि कोटा-पटना एक्सप्रेस से गिरने से यात्री की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed