{"_id":"663484207e057124070d59ce","slug":"father-attacks-sleeping-son-with-shovel-in-ghazipur-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सो रहे बेटे पर पिता ने फावड़े से किया ताबड़तोड़ वार, चीख सुन दौड़ परिजन; फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सो रहे बेटे पर पिता ने फावड़े से किया ताबड़तोड़ वार, चीख सुन दौड़ परिजन; फिर
Fri, 03 May 2024 12:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 12:01 PM IST
सार
Ghazipur News: परिवार के लोग उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले आए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ और अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के भगीरथपुर में घर से सामने चारपाई पर सो रहे बेटे को पिता ने फावड़े से ताबड़तोड़ कई वारकर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मोती राम से उनके मझले बेटे रामप्रवेश राम उर्फ कल्लू (25) से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों सोने के लिए चले गए थे। भोर में मोती राम ने फावड़े से उसपर मारकर घायल कर दिया। जिसको सिर, पीठ और गर्दन पर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले ली है।