फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father accuses Tahrir of killing son

पिता ने तहरीर देकर पुत्र की हत्या का लगाया आरोप

Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Father accuses Tahrir of killing son
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नाली में मृत मिले किशोर के मामले में शनिवार को मृतक के पिता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर एक्सप्रेस-वे पर काम करने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर से इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

बीते 14 जनवरी को शहाबुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नाली में जगदीशपुर मठिया गांव निवासी मुकेेश राजभर का शव मिला था। मृतक के पिता रमाकांत राजभर ने बताया कि किशोर के पेंट में क्रिकेट की बाल्टी तथा उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व मुकेश पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काम करने के लिए प्रतिदिन की तरह जा रहा था। एक्सप्रेस-वे के पुलिया नंबर 311 के पास एक व्यक्ति किसी अज्ञात महिला के साथ अवैध संबंध बना रहा था। इस कृत्य को मुकेश ने देख लिया था। तभी से मुकेश को मारने की धमकी दी जाती थी। मृतक के पिता ने बताया कि उसने अपनी मां बिंदा देवी से घटना की जानकारी दी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता द्वारा तहरीर देने के बाद इस घटना में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed