{"_id":"57b9ea314f1c1b9663d4f33f","slug":"farmers-will-be-encouraged-which-will-increase-the-yield-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान होंगे प्रोत्साहित, बढ़ेगी उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान होंगे प्रोत्साहित, बढ़ेगी उपज
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय मंडी समिति कृषि यंत्र प्रदान करेगा। मंडी आवक किसान उपहार योजना के तहत जो किसान अपने उपज के अनाज की स्वयं मंडी में लाकर बिक्री करेंगे। उन्हीं को इस योजना का लाभ मंडी समिति की ओर से दिया जाएगा। प्रोत्साहन के रूप में किसानों को कृषि कार्य से संबंधित यंत्र प्रदान किए जाएंगे।
अधिकांश छोटे किसान अपनी उपज के अनाज को मंडी में न लाकर बिचौलियों को बेच देते है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। वहीं किसान अपनी उपज को मंडी में बिक्री करेंगे तो उनको अवैध कटौती से जहां छुटकारा मिलेगा। वहीं उचित तौल की गारंटी रहेगी। मंडी में आकर किसान अपनी उपज व्यापारी को बेचकर अपना धन लेकर मंडी समिति से मिलने वाले प्रपत्र 6 लेकर भरेगा।
प्रपत्र 6 में अनाज के लिए लिखे हुए मूल्य के प्रत्येक पांच हजार पर एक कूपन मंडी समिति की ओर से किसानों को दी जाएगी। समिति की ओर से दी जाने वाली कूपन नि:शुल्क है। कूपन के आधार पर ही मासिक, त्रैमासिक और छमाही बम्पर ड्रा मंडलायुक्त द्वारा निकाला जाएगा। ड्रा में निकलने वाले इनाम किसानों मेें वितरित किए जाएंगे। बम्पर ड्रा को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इन तीनों श्रेणियों के अनुसार किसानों को कृषि संबंधी यंत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में कृषि मंडी समिति जंगीपुर के सचिव राज बहादुर यादव ने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और बिचौलियों से बचाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। जो भी किसान अपनी उपज को मंडी में बेचता है तो उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के तहत चलने वाली बम्पर ड्रा में शामिल होने के लिए कम से कम पांच हजार मूल्य तक की बिक्री होनी चाहिए।