फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   farmers agitated

किसानों का गुस्सा फूटा जमकर की नारेबाजी

Wed, 01 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
farmers agitated
सेवराई के साधन सहकारी समिति गोडसरा के क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।
तहसील मुख्यालय स्थित साधन सहकारी समिति गोड़सरा पर धान क्रय में हो रही देरी और सरकारी तौल में गड़बड़ी को लेकर किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। उन्होंने एसएमआई  के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।तहसील मुख्यालय स्थित साधन सहकारी समिति गोड़सरा पर विभिन्न गांव के सैकड़ों किसानों का धान नंबर सिस्टम के जरिए क्रय किया जा रहा था। उसी दौरान किसानों ने धान क्रय न  होने और बांट माप में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एसएमआई के  खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


सेवराई गांव निवासी रामनारायण  कुशवाहा, रविंद्र कुमार सिंह, भीम कुशवाहा, विश्वनाथ कुशवाहा, रामदेव  यादव, हरिमल, डॉ वशिष्ठ सिंह, संजय सिंह आदि किसानों ने बताया  कि पूर्व में किसानों से प्राइवेट में बांट माप के जरिए धान की खरीदारी  होती थी जिसमें प्रति बोरी 600 ग्राम बोरी का वजन काटा जाता था लेकिन अब  सरकारी बांट माप से धान की खरीदारी हो रही हैं। पूर्व में तौले गए धान से दो किग्रा से लेकर ढाई किग्रा तक प्रति बोरी अधिक लिया जा रहा है जिससे  किसानों को प्रति क्विंटल 5 से 7 किलोग्राम धान अतिरिक्त तौलना पड़ रहा है।  किसान अंजनी कुशवाहा, भास्कर सिंह ने बताया कि नंबर आने के बाद भी संबंधित  अधिकारी तौल में हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेवजह किसानों को परेशान किया  जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कई किसानों का धान क्रय का नंबर होने और मजदूरों के  खाली होने के बावजूद एसएमआई आवश्यक कार्य का बहाना बना मौके से फरार हो गए  जिससे आक्रोशित किसानों ने क्रय  केंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन  किया। इस बाबत एसएमआई शिवप्रकाश भारती ने बताया कि बैंक के एक जरूरी काम से वह  बाहर हैं आते ही तौल शुरू करवाएंगे। बांट माप में कमी के बाबत पूछे जाने पर  उन्होंने बताया कि जांच करवा ली जाएगी। अगर कमी पाई जाती है तो  दूसरे माप से धान क्रय करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed