फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer drowned in a pit filled with water due to foot slipping, death

Ghazipur News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में डूबा किसान, मौत

Fri, 01 Sep 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer drowned in a pit filled with water due to foot slipping, death
फोटो...
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के हनौता मठिया गांव में शुक्रवार को पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किसान की मौत हो गई। परिवार के लोग शव पानी से बाहर निकालकर घर लेकर आए ।
हनौता मठिया गांव निवासी कैलाश प्रजापति (45) सुबह में खेत के तरफ गए थे। पास में गड्ढे भरे पानी में पैर फिसलने से गिरकर डूब गए। आसपास कोई नहीं था इसलिए किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने किसान को गड्ढे में मृत पड़ा देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोगों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे। शव देखकर परिवार की महिलाएं रोने- बिलखने लगी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। पति की मौत से अंजू देवी के साथ पुत्र और पुत्री के दहाड़े मारकर रोने- बिलखने से वहां मौजूद ग्रामीणों का कलेजा फटा जा रहा था। ग्रामीण उन्हें सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गांव पर रहकर खेती बारी करके परिवार का जीविकापार्जन चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed