फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies after being hit by Scorpio

Ghazipur News: स्कार्पियो की चपेट में आकर किसान की मौत

Tue, 25 Jul 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by Scorpio
रघुबरगंज चट्टी पर सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

पुत्र की तहरीर पर अज्ञात स्कार्पियो चालक पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा उर्फ रघुबरगंज चट्टी पर स्कार्पियो की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे किसान की रविवार की देर रात मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
यूसुफपुर चितबड़ागांव मुख्य मार्ग पर विशुनपुरा उर्फ रघुबरगंज निवासी किसान हीरा सिंह कुशवाहा (58) देर शाम को अपने खेत में जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

चट्टी पर उपस्थित लोग घायल किसान को लेकर सीएचसी मुहम्मदाबाद गए। जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल किसान हीरा सिंह कुशवाहा को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन गाजीपुर जाते समय रास्ते में ही किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर घर चले आए और दूसरे दिन सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र संजय कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक की पत्नी मुन्नी देवी के अलावा तीन पुत्र संजय कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा और पप्पू कुशवाहा और शादीशुदा पुत्री चंदा के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही। कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed