फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies after being cut by rotavator while sowing wheat

Ghazipur News: गेहूं की बोआई करते हुए रोटावेटर से कटकर किसान की मौत

Tue, 19 Dec 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being cut by rotavator while sowing wheat
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के क्यामपुर गांव में सोमवार की सुबह गेहूं के बीज को खेत की मिट्टी में मिलवा रहे किसान की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्यामपुर बहादीपुर गांव निवासी मन्ना राजभर (55) खेत में गेहूं की बीज छिटने के बाद उसे मिट्टी में मिलवाने के लिए रोटावेटर से जोताई करा रहे थे। वह ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। अचानक उनका गमछा रोटावेटर में फंस गया और वह गिरने के साथ रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में किसान का शरीर कई हिस्सों में कट गया। जब- तक आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग घटना स्थल पर पहुंचते, किसान की मौत हो गई थी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसान का शव मशीन से अलग किया। जानकारी मिलते ही परिजन भी घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। शव देखकर उनकी पत्नी चंदमनी देवी धाड़े मारकर रोने-बिलखने लगीं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुत्र की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed