फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer crossing the road dies after being hit by vehicle

Ghazipur News: वाहन के धक्के से सड़क पार कर रहे किसान की मौत

Wed, 24 Jul 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer crossing the road dies after being hit by vehicle
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातर गांव के सामने मंगलवार को सड़क पार करते समय वाहन के धक्के से किसान की मौत हो गई। वाहन पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद सीओ ने समझाकर मामला शांत कराया। आधे घंटे बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पतार गांव निवासी दिनेश बिंद (40) सुबह घर से खेत की ओर जा रहे थे। गांव के सामने अंबेडकर पार्क के पास सड़क पार करते समय चारपहिया वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद वाहन पेड़ में टकरा गया और चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर करीमुद्दीनपुर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी, लेकिन परिजन व ग्रामीण रोकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन स्वामी और चालक को बुलाकर मुआवजा दिलाने की जिद पर अड़ गए। जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद सीओ अतर सिंह पहुंचे। ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। तब आधे घंटे बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी। मृतक के भतीजे सुनील बिंद ने वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ तहरीर दी। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed