फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   farmar

दो दिनों में 178 किसानों का पंजीकरण

Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
farmar
कासिमाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मगंलवार को प्रचार प्रसार कम होने के साथ विभागीय लापरवाही के कारण किसानों पंजीकरण काफी कम हुआ है। जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए किसान परेशान दिख रहे हैं। केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अभी भी सैकड़ों किसान वंचित हैं। जबकि सरकार का लक्ष्य है, कि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके। यही कारण है कि सरकार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को विशेष शिविर लगाकर किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रही है। इसके लिए कृषि सेवा केंद्र पर तीन दिवसीय कैंप आयोजित है। किसानों का आरोप है कि जानकारी नहीं होने के कारण अधिकांश किसान केंद्र पर नहीं आ पा रहे हैं। जबकि अभी भी सैकड़ों किसान इस योजना से वंचित है। रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र प्रभारी सिद्धू भारद्वाज, मुलायम सिंह यादव, अब्दुल उस्मान ने बताया कि अब तक दो दिनों में कुल 178 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। केंद्र प्रभारी ने वंचित किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक किसान शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed