{"_id":"45e41fbedc71bc575ddbc84db29a8389","slug":"fanfare-celebrating-republic-day-freedom-fighter-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस मंगलवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तो सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों और कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट में
जिलाधिकारी डा अशोक चंद्र ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके आश्रितों को शाल, नारियल एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। नाव हादसे में डूबे ग्यारह लोगों को बचाने पर करंडा के अशोक चौधरी और उनके सात वर्षीय पुत्र सूरज को शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला चिकित्सालय एवं महिला अस्पताल में सीएमओ और सीएमएस ने मरीजों में फल वितरित किया। बाल सुधार गृह के बच्चों एवं जिला कारागार में कैदियों को भी मिष्ठान का वितरण किया गया। नगर के मलिन बस्ती फाक्सगंज में
विज्ञापन
नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर 125 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। पुलिस लाइन में प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी
ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में बन रहे भवन एवं स्टेडियम के लिए 5-5 लाख रुपये अपने निधि से देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बहादुर सिपाहियों, पुलिस के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी सीता राम ओझा, उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
ओमप्रकाश गुप्त ने ध्वजारोहण किया। नेताजी सुभाष चंद्र बसु स्मारक समिति के कार्यालय पर युधिष्ठिर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। रोटरी क्लब ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डा. यूसी राय, श्रवण
कुमार सिंह, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने झंडा रोहण किया। सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय समता
एवं लोहिया भवन पर ध्वजारोहण किया। न्यू अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के चंदन नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। सर्राफा व्यापार मंडल ने उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर
पर पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वेलफेयर क्लब के प्रधान कार्यालय पर जनपद गवर्नर पवन पांडेय और अध्यक्ष डा. शरद वर्मा ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार,
नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष शशि सोनकर, तहसील मुख्यालय पर एसडीएम भानु प्रताप सिंह, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी महेश राम गौतम, औड़िहार प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान दीपमाला सिंह, ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक
प्रमुख रामाशंकर सिंह, औड़िहार जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक राजनारायण प्रसाद ने झंडा रोहण किया। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख विजय सिंह यादव, सिंगेरा ग्राम पंचायत भवन पर शिवमुनि यादव, मरदह
पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान उमरावती सिंह ने ध्वजारोहण किया। विरनो संवाददाता के अनुसार, जयरामपुर बिठौरा में कुश्ती प्रतियोगिता में कैलाश ने आनंद को फटकनी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सिकंदर राम,रामहित राम, अनिल
यादव, नीरज पांडेय, राधेश्याम पांडेय, नंदू यादव, प्रवीण यादव आदि उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री शादाब फातिमा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिलदारनगर के थानाध्यक्ष शिव कुमार
मिश्रा, सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण यादव, नोनहरा थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने पदोन्नत प्राप्त एसएसआई जंगीपुर प्रशांत श्रीवास्तव, रेवतीपुर के आरबी सिंह,
कोतवाली के शरदचंद्र त्रिपाठी को थ्री स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ेसर एसओ निहारनंदन भी सम्मानित किए गए।