फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Family sitting on strike in protest against Lekhpal's action

Ghazipur News: लेखपाल की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठा परिवार

Sun, 04 Aug 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Family sitting on strike in protest against Lekhpal's action
मरदह। विकास खंड के रानीपुर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय पर शनिवार को लेखपाल के विरोध में एक परिवार धरने पर बैठ गया। परिवार के मुखिया लल्लन राम का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल वकील बिंद की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उनको 75 हजार रुपये जुर्माना की नोटिस थमा दिया है। आरोप है कि लेखपाल की शह पर गांव के दबंगों ने उनका रास्ता भी रोक दिया है। इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धरने को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे लल्लन राम अपनी पत्नी निर्मला देवी, पुत्र साहित, पुत्री रेखा व सुलेखा के साथ ग्राम पंचायत सचिवालय पर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सचिवालय में हड़कंप मच गया। लल्लन राम का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की कार्यप्रणाली की सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान, थाना दिवस, तहसील दिवस व जिलाधिकारी को कई बार पत्र के माध्यम से दी। लेकिन, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि लेखपाल उसके विपक्षियों से मिला हुआ है। गांव में सरकारी बंजर जमीन को कब्जा कर लिया गया है। साथ ही एक कुआं भी पाट दिया गया है। वहीं धरने की जानकारी मिलते ही मौके पर भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम पहुंचे। उन्होंने धरने को अपना समर्थन दिया। वह इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद शाम चार बजे धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर अमर राम, सुभाष कुशवाहा, अखिलेश सिंह, श्रवण कुमार, ओमनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed