फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fair will increase the gaiety of Diwali

चार अक्तूबर को दीपावली पर्व तक चलेगा मेला

Sun, 17 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fair will increase the gaiety of Diwali
गाजीपुर। दीपावली को उल्लासपूर्वक मनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां क्रियान्वित करने, स्ट्रीट वेंडर-पथ विक्रेताओं को सामग्री बेचकर उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर मेले का आयोजन करने के संबंध में रविवार को राइफल क्लब सभागार में प्रशासन की बैठक हुई। मेला जिले के नगर पालिका क्षेत्रों में नियोजित रूप से चयनित स्थानों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप दीपावली मेले का शुभारंभ 28 अक्तूबर को होगा। मेला चार नवंबर को दीपावली तक चलेगा। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित स्थान का चयन करते हुए 20 अक्तूबर तक इसकी सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने मेले में पटरी विक्रेताओं के लिए उपयुक्त स्थल चयन, फूड स्टॉल, मनोरंजन के झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच, दर्शकों के लिए पर्याप्त स्थान की सुविधा एवं पार्किग आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मेले में विभिन्न विभागों की ओर से अपने-अपने विभाग से संबंधित शासन की लाभपरक योजनाओं के स्टाल भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कोविड एवं अन्य प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाव की समुचित व्यवस्था, स्थल पर नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही स्वच्छ पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं का समुचित प्रबंध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed