फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fair anger against arbitrary consolidation

मनमानी चकबंदी के विरोध में फूटा गुस्

Fri, 20 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 20 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fair anger against arbitrary consolidation

चकबंदी अधिकारियों की मनमानी और नियम विरुद्ध किए जा रहे कार्य के खिलाफ

विज्ञापन
शुक्रवार को जंगीपुर के जयंतीदासपुर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रनेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार होकर गांव की महिलाएं और पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने मामले की जांच कराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए। 


धरना सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता विवेकानंद पांडेय ने कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारी मनमानी पर उतारू हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा सुविधाशुल्क लेकर मनमाने ढंग से चक बैठाया जा रहा है। कई गरीबों को सड़क किनारे से हटाकर उनका चक नदी के किनारे बैठा दिया गया है तो मुंहमांगी रकम मिलने पर कई लोगों को सड़कों किनारे भूमि दी गई है।

इसको लेकर जयंतीदासपुर गांव के लोग परेशान हैं। इस बाबत जनता दर्शन में शिकायती पत्र भी दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में मजबूर होकर ग्रामीणों को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने पर बाध्य होना पड़ा है। यही नहीं जयंतीदासपुर ग्राम सभा में न तो बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल है और न ही खेल का मैदान।


पंचायत भवन और मैरेज हाल का भी इंतजाम नहीं किया गया है, जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। रघुवर यादव ने कहा कि जयंतीदासपुर गांव में कुछ दबंग किस्म के लोगों के इशारे पर ही चकबंदी की गई है। यदि बैठाए गए चकों को निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। घेराव कार्यक्रम में छात्र नेता के साथ रुद्रमणि त्रिपाठी, छोटे लाल यादव, बबलू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, रामजन्म यादव, गोरख बिंद, उमा बिंद, चंद्रबली यादव, विजाधर यादव, शिवकुमार यादव, दुर्जन बिंद, राजेंद्र बिंद, इंद्रावती देवी, प्यासी देवी, सुरजी देवी, धर्मा देवी, चुम्मन बिंद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed