{"_id":"fa76ddc26cbda0a77bf96aeb17f0508a","slug":"expressed-his-displeasure-at-work-on-idling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में सुस्ती पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में सुस्ती पर जताई नाराजगी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी पर सेतु के निर्माण में हो रही देरी पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुल निर्माण में विलंब को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
श्री सिंह ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। सेतु का निर्माण हर हाल में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हो जाना चाहिए। कहा कि तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मालूम हो कि सेतु का शिलान्यास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2006 में किया था। अभी तक मात्र कुछ पिलर का ही निर्माण किया गया है। आठ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी काम में तेजी न आने पर जनता की शिकायत पर पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि ने उप जिलाधिकारी कैलाश सिंह के साथ मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। इस संबध में जेई ने बताया कि हर हाल में मार्च 2017 से पहले सेतु निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश जालान, प्रमोद यादव, तौकीर खां आदि रहे।