फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Examination of nomination papers completed, now 34 in the field

नामांकन पत्रों की जांच पूरी, अब 34 मैदान में

Thu, 22 Jun 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य के पद का एक पर्चा निरस्त हो गया। जांच के बाद अब विभिन्न पदों पर 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। जांच के समय संबंधित नामांकन स्थलों पर गहमागहमी रही।
विज्ञापन


पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए पहली जुलाई को उपचुनाव होगा। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य की दो, प्रधान पद की पांच और ग्राम पंचायत सदस्य की दस सीट के लिए 35 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिला पंचायत सदस्य करंडा प्रथम के लिए नौ और कासिमाबाद तृतीय के लिए पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन


प्रधान की पांच सीट के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। सैदपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भद्रसेन के प्रधान पद के लिए चार, रेवतीपुर ब्लाक के नसीरपुर में तान, मुहम्मदाबाद ब्लाक के करमचंदपुर के प्रधान पद के लिए तीन, कासिमाबाद ब्लाक के खजुहां और मरदह ब्लाक के ग्राम पंचायत बिजौरा के प्रधान पद की सीट के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


चार-चार तथा सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। गुरुवार को ग्राम पंचायत सदस्य पद का एक पर्चा जांच में निरस्त हो गया। 24 को सुबह 10 से 3 बजे तक नाम वापसी और तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed