फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Examination of neo-literates will be held on 21st, 800 people will participate

Ghazipur News: नव साक्षरों की परीक्षा 21 को, 800 लोग होंगे शामिल

Thu, 11 Sep 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Examination of neo-literates will be held on 21st, 800 people will participate
गाजीपुर। नव साक्षरों की परीक्षा 21 सितंबर को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा में करीब 800 असाक्षर से साक्षर हुए 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने नवभारत साक्षर कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी 2020 के तहत कर दी थी। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की तीसरी वर्षगांठ पर इसकी विधिवत शुरुआत की गई थी। इसके तहत कार्यक्रम पांच वर्ष यानी 2022 से 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके पांच बिंदु रखे गए हैं, जिनमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और पढ़ाई जारी रखना शामिल है। निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नव भारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के निरक्षरों को चिह्नित कर वालंटियरों की ओर से दीक्षा पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई करवाकर साक्षर बनाया जा रहा है। इनको विशेष एवं सरल सामग्री पद्धति से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, हिंदी, आओ बनाएं शब्द, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना सिखाया गया। अब इन नव साक्षरों की परीक्षा कराई जाएगी। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार राय ने बताया कि नव साक्षरों की परीक्षा 21 सितंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा कराने के लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed