फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Examination of main subjects will start from thirty

तीस से शुरू होगी मुख्य विषयों की परीक्षा

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Examination of main subjects will start from thirty
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के टर्म-वन की माइनर विषयों की परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई। जबकि 12वीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षा बीते मंगलवार से ही शुरू है। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 30 नवंबर और 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा तीन दिसंबर से होगी।
विज्ञापन

मौधा संवाददाता के अनुसार सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में बीते मंगलवार को कक्षा 12वीं के एंटर प्रिन्योरशिप और ब्यूटी वेलनेस की परीक्षा आयोजित हुई। यह ऐसे माइनर विषय हैं जिनमें बच्चों की रुचि कम पाई जाती है। परीक्षा के लिए बेहद कम बच्चे पंजीकृत थे। परीक्षा की शुरुआत सुबह 11:30 बजे हुई। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया और 20 मिनट अतिरिक्त प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए गए। सेंटरों पर कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ख्याल रखा गया। क्षेत्र के दाढ़ी बाढ़ी स्थित शक्ति पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने बताया कि सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार टर्म-वन की परीक्षा को मेजर और माइनर सब्जेक्ट में डिवाइड किया गया है। औड़िहार संवाददाता के अनुसार प्रथम दिन माइनर एवं वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। दूसरे चरण में होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम मार्च में बनाया गया है। कोरोना कॉल के दौरान छिन्न-भिन्न हो गई पठन-पाठन की व्यवस्था के चलते बीते सत्र की परीक्षा नहीं हो पाई थी और छात्रों को प्रोन्नत कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होते ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed