{"_id":"5899f56b4f1c1b905237942c","slug":"exam-candidates-are-absent-for-more-than-74-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में 74 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में 74 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज प्राथमिक विद्यालय पर न्यूनतम अधिगम स्तर की परीक्षा देते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की न्यूनतम अधिगम दक्षता की परख के लिए जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों पर मंगलवार को परीक्षा आयोजित की गई। एक पाली में हुई इस परीक्षा में 74 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा।
जिले के 2753 परिषदीय विद्यालयों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत दो लाख 96 हजार 149 छात्रों में से दो लाख 22 हजार 112 ही बैठे। शेष 74 हजार 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने कासिमाबाद में रोहिली, भटवलिया, मुहम्मदाबाद के चकफरीद एवं सदर ब्लाक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया जबकि बेसिक शिक्षाधिकारी एशोक कुमार सिंह यादव ने करंडा ब्लाक के कई परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा का जायजा लिया। उप बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि माह के दूसरे सप्ताह में परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सुहवल संवाददाता के अनुसार परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि ब्लाक के कुल 129 परिषदीय विद्यालयों के पंजीकृत 11555 छात्र-छात्राओं में कुल 8666 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया जबकि 2889 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता बनी रहे इसके लिए खंड विकास अधिकारी हरिनारायण, रेवतीपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी सिंह आदि विद्यालयों का चक्रमण कर जायजा लेते रहे। भीमापार संवाददाता के अनुसार सादात ब्लाक के 123 प्राथमिक और 46 उच्च प्राथमिक विद्यालय पर न्यूनतम अधिगम स्तर की परीक्षा आयोजित की गई।
ब्लाक के कुल 545 अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक नियुक्त किया गया था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, एबीआरसी सुभाष यादव, विरेंदर राम, वकील अहमद, रामअवध यादव का विशेष सहयोग रहा। सेवराई संवाददाता के अनुसार 105 प्राथमिक तथा 40 उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। केंद्र व्यवस्थापक स्कूल के प्रधानाध्यापक थे। अन्य शिक्षकों को दूसरे स्कूलों पर कक्ष निरीक्षक नियुक्त किया गया था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारी सहित अशोक कुमार एवं एबीआरसी संतोष सिंह संयुक्त रूप से आब्जर्वर के रूप में नियुक्त थे।