फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ex soldier died in road accident

बोलेरो की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

Tue, 02 Jun 2015 11:31 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Tue, 02 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
 ex soldier died in road accident
क्षेत्र के हसनपुरा गांव के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से घायल साइकल सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रही बोलेरो को ग्रामीणों ने चालक सहित पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक और गाड़ी को थाने ले आई। दोषी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन


हसनपुरा गांव निवासी पूर्व सैनिक योगेंद्र प्रसाद राय (63 वर्ष) आज सुबह साइकल से खेत पर जा रहा थे। इसी बीच गांव के ही पास दिलदारनगर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से योगेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगे। आसपास मौजूद लोग टक्कर मारने वाली गाड़ी को चालक सहित पकड़ लिया। नाराज लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना 108 नंबर की एंबुलेंस को दी। सूचना के काफी देर बाद भी जब एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो घायल के परिवार के लोग निजी साधन से उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के साथ ही चालक और वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ ही दर्जनों ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। दोषी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज में आनाकानी करने पर ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध हो-हल्ला किया। ग्रामीण रिपोर्ट दर्ज होने पर ही थाने से हटने की जिद पर अड़े थे। लोगों का गुस्सा देख पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद ग्रामीण थाना से लौटे। पूर्व सैनिक की मौत की जानकारी होते ही घर में    कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed