{"_id":"619296fff5cd4d0edd007fe3","slug":"ex-servicemen-will-look-after-purvanchal-expressway-ghazipur-news-vns6227657132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की निगहबानी करेंगे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की निगहबानी करेंगे पूर्व सैनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की निगहबानी के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई है। इनकी ड्यूटी तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे पर लगेगी। वहीं दो रिटायर्ड इंस्पेक्टर को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही मऊ (पैकेज सात) और गाजीपुर (पैकेज आठ) के सुरक्षा की मानीटरिंग सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर इनके चक्रमण के लिए लग्जरी वाहन उपलब्ध कराया गया है, जिससे किसी तरह सूचना मिलने वह तत्काल मौके पर पहुंच सके।
लोकार्पण के बाद हैदरिया से हैदरगंज तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भरेंगे। ऐसे में सुरक्षा भी बेहद जरूरी हो जाती है। इसके लिए 28 पूर्व सैनिकों को तैनात किया गया है। इनकी निर्धारित प्वाइंटों पर ड्यूटी लगेगी। तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी के दौरान एक शिफ्ट में आठ लोग तैनात होंगे। वहीं चार लोगों को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया है जबकि दो सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं, जिन्हें सूचना पर तत्काल पहुंचने के लिए वाहन दिया गया है। ये दोनों टोल प्लाजा पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के साथ मऊ से गुजर रही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा की मानीटरिंग के लिए सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी की तैनाती की गई है, जो दोनों जगहों पर अपनी नजर रखने के साथ मानीटरिंग करेंगे। सुरक्षा का ऐसा खाका सरकार ने तैयार किया है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हैदरिया से लखनऊ तक यात्रा करने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस संबंध में ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। तैनाती भी कर दी गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यात्रा सुखद होगी।
0
एंबुलेंस भी रहेगी मौजूद
जनपद में हैदरिया से हैदरगंज तक पड़ने वाले टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस दो एंबुलेंस रहेगी। दुर्घटना होने की स्थिति में मौके पर दोनों एंबुलेंस मौके पर भेजी जाएगी और पीड़ित को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। यही नहीं एक एंबुलेंस अतिरिक्त रहेगी जिससे दुर्घटना होने पर घायल को तत्काल दूसरे जनपदों के उच्च स्तरीय अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
112 नंबर के दो वाहन और क्रेन भी रहेंगे
टोल प्लाजा पर 112 नंबर के दो वाहन उपलब्ध रहेंगे, जो आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंच सके। इसके साथ ही एक क्रेन भी उपलब्ध होगा। दुर्घटना के समय वाहनों को तत्काल सड़क से किनारे हटाने का काम करेगा। यही नहीं दुर्घटना होने पर एक्सप्रेस-वे के नजदीक के थानों में ही मुकदमा दर्ज हो सकेगा।