फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Every community of the society including farmers, laborers, students, is suffering.

किसान, मजदूर, छात्र, सहित समाज का प्रत्येक समुदाय त्रस्त

Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Every community of the society including farmers, laborers, students, is suffering.
बिरनो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जखनिया ब्लॉक के मंत्री सूबेदार यादव के निधन पर शोक सभा धर्मागतपुर में हुई। इस अवसर पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय महामंत्री फूलचंद यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि इस समय देश की आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक परिस्थितियां अत्यंत गंभीर हैं। किसान, मजदूर, छात्र, सहित समाज का प्रत्येक समुदाय त्रस्त है। ऐसे दौर में सूबेदार यादव का बीच से जाना भीतर से आहत करता है। वह बड़े ही बहादुर एवं सिद्धांतनिष्ठ थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबेदार यादव ने अत्याचार, जुल्म के खिलाफ कभी घुटना नहीं टेका। लोकतंत्र, संविधान, देश की एकता-अखंडता, साझी शहादत, विरासत को बचाने के लिए जुझारू संघर्ष करना है। उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि किसानों, मजदूरों के अप्रतिम योद्धा का न रहना पार्टी और समाज की अपूरणीय क्षति है। हम सभी को मिलकर इसे पूरा करना होगा। इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सह सचिव जनार्दन राम, डॉ. रामबदन सिंह, ईश्वरलाल गुप्ता, फूलमैन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, घूरा यादव, अम्बिका चौहान, रामलाल, गुड्डू राजभर, संजय राजभर, अवधनारायण, हरिलाल, रामाश्रय चौहान, अखिलेश पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता ब्रांच मंत्री उदयनारायण यादव एवं संचालन रामअवध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed