फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even after two years, the construction of the water tank was not completed.

दो वर्ष बाद भी पानी टंकी का निर्माण नहीं हुआ पूरा

Thu, 03 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Even after two years, the construction of the water tank was not completed.
जलनिगम की उदासीनता के चलते पटकनियां गांव में लाखों रुपये की लागत से ढाई लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण दो वर्ष पहले शुरू कराया गया था, लेकिन दो वर्ष बाद निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जबकि विभाग के द्वारा 12729 मीटर (13 किमी) भूमिगत पाइपलाइन काफी पहले ही बिछा दी गई। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना फ्लाप साबित हो रही है।
विज्ञापन

सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन ( हर घर जल योजना) के तहत पटकनियां गांव में 333. 86 लाख की पानी टंकी के निर्माण वित्तीय वर्ष 2019- 2020 में शुरू किया गया, जिससे लोगों के घरों तक आर्सेनिक मुक्त शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा सके। जबकि विभागीय उदासीनता के चलते बीते 2021 अगस्त माह में आपूर्ति तो दूर अब तक पानी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसके चलते शासन की योजना का लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया कि जल्द इस निर्माणाधीन टंकी का निर्माण पूरा किया जाए, जिससे घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इस संबंध में जलनिगम खंड तृतीय के एई एसएफ कौशिक ने बताया कि टंकी का निर्माण तेजी से चल रहा है जल्द ही निर्माण पूरा होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed