फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Evaluation of one lakh 25 thousand 354 copies

पांचवें दिन एक लाख 25 हजार 354 कापियों का मूल्यांकन

Sat, 16 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of one lakh 25 thousand 354 copies
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को पांचवें दिन जिले के सभी छह मूल्यांकन केंद्रों पर जारी रहा। सभी केंद्रों पर एक लाख 25 हजार 354 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जिले में अब तक पांच लाख 51 हजार 530 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने नंदगंज एवं मुहम्मदाबाद स्थित केंद्रों का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

मूल्यांकन के पांचवें दिन आज जिले के सभी केंद्रों पर जो कॉपियां जांची गई उनमें अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद स्थित केंद्र पर 18 हजार 718, राजकीय बालिका इंटर कालेज केंद्र पर 21 हजार 297, राजकीय सिटी इंटर कालेज केंद्र पर 23 हजार 54 तथा शिवपूजन इंटर कालेज मलसा स्थित केंद्र पर 25 हजार 694 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इसके अलावा बापू इंटर कालेज सादात केंद्र पर 19 हजार 331 और शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज केंद्र पर 17 हजार 260 कॉपियां जांची गई। बापू इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटर भूगोल विषय की कापी का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। पर्यवेक्षक रामअवतार यादव ने बताया कि यहां अब 24422 कॉपियां जांचने के लिए शेष रह गई हैं। जो अगले दो या तीन दिन में जांच दी जाएगी। शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज के उप नियंत्रक उदयराज ने बताया कि हिंदी की कॉपियों का मूल्यांकन भी 18 मई से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed