{"_id":"61c2162ab9e6fb4c374e941e","slug":"entrepreneurs-will-be-with-them-who-will-include-the-demands-in-the-manifesto-ghazipur-news-vns6292373138","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों के वादों और घोषणाओं में उद्योगों पर ध्यान दिलाएगी आईआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों के वादों और घोषणाओं में उद्योगों पर ध्यान दिलाएगी आईआईए
विज्ञापन
समस्याओं के चलते जिले में औद्योगिक इकाइयां दम तोड़ रही हैं। कई विसंगतियों की वजह से उद्योगों के सामने समस्याएं हैं। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) 11 सूत्रीय मांगों से सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराएगा। जो दल हमारी मांगों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे, संगठन उनके साथ रहेगा। ये बातें आईआईए के अध्यक्ष वशिष्ठ यादव ने सोमवार को महाराजगंज स्थित एमडी होम्यो लैब परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेशीय संगठन के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रेस वार्ता कर पत्रक सौंपने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपने-अपने वादों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप देने में लगी हैं। एसोसिएशन अपनी मांगों के प्रति उनका ध्यान आकृष्ट कराएगा। जो भी पार्टी अपने वादों और घोषणाओं में हमारी मांगों को शामिल करेगी। आईआईए उसके साथ रहेगा।
बताया कि पत्रक एक से 5 जनवरी के बीच सौंपा जाएगा। इसमें सरकारी एवं सार्वजनिक खरीद में एमएसएमई के लिए 30 प्रतिशत का हिस्सा आरक्षित करने, तकनीकी शर्तों में रियायत देने, प्रदेश के लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने, औद्योगिक विकास विभाग की भूमि फ्री होल्ड नीति-2016 को लागू करने, क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई को भी सोलर सिस्टम के उपयोग पर ग्रास मीटरिंग की जगह नेट मीटरिंग की सुविधा देने की हमारी मुख्य मांग है। इसके अलावा पूर्वांचल एवं गंगा एक्सप्रेस वे पर नये इंडस्ट्रियल एस्टेट विकसित किया जाए। उद्यमियों को पर्यावरण, विद्युत सहायता एवं निरीक्षण की सुविधा प्रदान हो। मंडी शुल्क शून्य हो। विधान परिषद में एमएसएमई को भी प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। साथ ही जनपद के नंदगंज स्थित चीनी मिल की अनुपयोगी जमीन को एमएसएमई उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को आवंटित करना विचाराधीन है, जिसको जल्द से जल्द मूर्त रूप प्रदान किया जाए। इस मौके पर अरविंद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल वर्मा, सखीचंद्र यादव, प्रयाग सिंह कुशवाहा, वैभव कुशवाहा रहे।