फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ensure strong arrangements for food, security, cleanliness in shelter homes: Chairman

आश्रय गृहों में भोजन, सुरक्षा, साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करें: अध्यक्ष

Wed, 29 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ensure strong arrangements for food, security, cleanliness in shelter homes: Chairman
आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित समिति के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह, सदस्य जिलाधिकारीमंगला प्रसाद सिंह, सदस्या सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे ने बुधवार को संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

सैदुपर के स्व शिवपूजन पाठक बालगृह बालिकाद्ध रस्तीपुर का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपस्थिति पंजिका के अनुसार 13 कर्मचारी कार्यरत है जिसमें से 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। वहीं, दो कर्मचारियों की ड्यूटी रात में होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

संस्था में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका 29 जून के अनुसार उपस्थित रही। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध होने की बात सामने आई। जिस पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन करने के साथ बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का उचित प्रबंधकरें और उनकी उदासीनता के प्रति रोष व्यक्त किया गया। साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति द्वारा संबंधित बालगृह (बालक) अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों के भोजन की गुणवत्ता तथा अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए बालगृह में दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं कोविड-19 की जांच के संबंध में जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह बालकों के भोजन की गुणवत्ता में सुधार करें और प्रत्येक दशा में मास्क का प्रयोग एवं साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न या परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया। समिति के द्वारा बताया गया कि हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार है। जितना संभव हो हर बच्चे को उच्च शिक्षा दिलवाए, विद्यालयों में अनुशासन बच्चों के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने वाला न हो। शिक्षा बच्चों के ऐसे जीवन के लिए तैयार करे जो उसमें समझ, शांतिएवं सहनशीलता विकसित करे।
बच्चों के संपूर्ण विकास में खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान का बड़ा हाथ होता है। इसलिए हर बच्चे को छुट्टी, खेलकूद तथा कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है। बच्चों के अधिकार जिन्हें देकर हम बच्चों का जीवन संवार सकते है। बच्चों के अधिकारों से संबंधित घोषणा पत्र अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकारों के कानून में सबसे अधिक स्पष्ट व वृहद है। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में अधिकारी/कर्मचारीगण के रूप में कर्मचारी कार्यरत है, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका 29 जूनके अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) को निर्देशित किया गया कि शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैंडवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर का निरीक्षण दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारीगण उपस्थित पाए गए। और, वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षकर्मी/होमगार्ड उपस्थित रहे।

मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष, हाल, बाथरूम एवं शौचालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के लिए समिति द्वारा प्रभारी सेंटर मैंनेजर को निर्देशित किया गया। वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार में रिर्पोटिंग चौकी, महिला थाना द्वारा महिला पुलिस कांस्टेबल पोस्टिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed