फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Enroll more and more children in council schools

अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में कराएं नामांकन

Fri, 22 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Enroll more and more children in council schools
गाजीपुर। पढ़ी-लिखी सीखी उहै जग में महान बा, पढ़ा-लिखा बबुआ कलमिए में जॉन बा... यह संकल्प शुक्रवार को सदर विकासखंड में आयोजित स्कूल चलो रैली एवं प्रवेश महा उत्सव कार्यक्रम के मौके पर कंपोजिट विद्यालय फदनपुर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षकों ने लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि बेसिक शिक्षा में हो रहे बदलाव से प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हो रही है। लोगों का प्राथमिक स्कूलों की तरफ रुझान बढ़ा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लॉक में अधिक नामांकन वाले विद्यालय को जिलास्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सदर प्रीति गोयल ने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। नामांकन का लक्ष्य को प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों की साइकिल रैली को मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। इसके बाद गांव की एक बस्ती में जन चौपाल के माध्यम से वहां 15 बच्चों का नामांकन बीएसए ने किया। उन्हें पुस्तक भी उपलब्ध कराई गई। कंपोजिट विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एसएमसी के एक सदस्य और मिशन कायाकल्प में बेहतरीन कार्य करने वाले तीन ग्राम प्रधानों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। इसी क्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को उन्होंने स्टेशनरी का वितरण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र सदर के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन नीरज सिंह, प्रवीण कुमार तिवारी, अरुण कुमार राय को मिशन प्रेरणा के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र सदर के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए उल्लेखनीय योगदान किए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अश्विनी राय, श्रीकांत, सुशील कुमार गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, अमिताभ विष्णु पांडेय, राजेश यादव, ओमप्रकाश, सहजानंद राय आदि उपस्थित थे। अंत में आभार प्रधानाध्यापक रामअवध कुशवाहा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed