फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   English paper looking faces bloom

अंग्रेजी का पेपर देख खिले चेहरे

Mon, 02 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
English paper looking faces bloom

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट के

विज्ञापन
अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 1282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अंग्रेजी की परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्र्थियों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी।


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन आयोजित इंटरमीडिएट के अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक चली। इसके लिए जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर 1359 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से सोमवार को 1282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 77 अनुपस्थित रहे।

शहर के शाहफैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. नदीम अदहमी ने बताया कि उनके केंद्र पर 526 में से 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 479 ने परीक्षा दी। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय के अनुसार 324 में से 316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 8 छात्र परीक्षा में नहीं बैठे। तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएम उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

509 में से 487 ने परीक्षा दी। मंगलवार को हाईस्कूल के विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र अच्छा होने पर बेहतर अंक प्राप्त करने की उम्मीद जताई। बताया कि पढ़े हुए पाठ्यक्रम से अगर इसी तरह प्रश्नपत्र आए तो परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ सफलता मिलनी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed