फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encroachment removed on third day also

तीसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on third day also
दिलदारनगर। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण से मुक्ति पाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में दूसरे दिन शुक्रवार को भी अतिक्रमण और नालियों से कब्जे को हटाया गया। अधिशासी अधिकारी और थाना प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटाने के लिए निकली और सीधे रामलीला मैदान पहुंची। वहीं से छोटी नहर हुसैनाबाद तक उसके बाद सरजू सिंह मार्केट और आंबेडकर नगर में अतिक्रमण को हटाया गया। लोगों को निर्देश दिया गया कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर कार्रवाई के साथ राजस्व वसूली भी होगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन

बहादुरगंज। नगर पंचायत क्षेत्र से लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस बल के साथ अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों को हिदायत देते हुए अधिशासी अधिकारी ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। तीसरे दिन हुई कार्रवाई के तहत नगर पंचायत कार्यालय से पुरानीगंज सरस्वती विद्या मंदिर तक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई। जेसीबी के साथ अधिकारी जब बाजार में पहुंचे तो ठेला एवं पटरी के साथ-साथ चाय पान की दुकानदारों में खलबली मच गई। चाय पान के दुकानदार अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे और जेसीबी अपना काम करता रहा। अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह ने लोगों से कहा कि अतिक्रमण किए हुए जगहों को स्वयं खाली कर दें। अभियान लगातार चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed