{"_id":"61bf7321e72fd30ef5711fac","slug":"emphasis-on-expansion-of-organization-ghazipur-news-vns6288640140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन के विस्तार पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन के विस्तार पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास की ओर से प्रवर्तित ब्रह्म जागरण मंच की बैठक प्रकाश नगर स्थित अमित राय के आवास पर हुई। इसमें पिछली कार्रवाईयों की समीक्षा के बाद संगठन के विस्तार के लिए संपर्क पर जोर दिया गया।
साथ ही वक्ताओं ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में काशी नरेश की गई उपेक्षा की निंदा की। साथ ही सपा नेता राजीव राय के आवासों पर आयकर अधिकारियों द्वारा राजनीतिक विद्वेष वश की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जबरिया रिटायर्ड कर शोषण करने के कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इस बैठक में सेवानिवृत्त अभियंता रामनाथ ठाकुर को ब्रह्मर्षि जागरण मंच का संयोजक तथा संतोष राय को मुहम्मदाबाद, सैदपुर में अवनीश राय, जमानिया में जितेंद्र राय, जखनिया में मंटू राय और प्रदीप कुमार राय को सदर का सह समन्वयक मनोनीत किया गया। मंच की आगामी बैठक की तिथि 26 दिसंबर तय की गई। इस मौके पर शशिधर राय, रामनाथ ठाकुर, जवाहर राय, ओम नारायण प्रधान, हेमंत सिंह, विजय शंकर राय, मंटू प्रधान, अवनीश राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राम आश्रय राय एवं संचालन अधिवक्ता मारुति कुमार राय ने किया।