{"_id":"66794ac728de59f39103a996","slug":"eleven-peple-arrested-involved-in-drug-trade-buy-drugs-and-injections-from-bihar-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में नशीली दवाओं का खुलासाः घर में छिपकर बनाते थे नशीली दवाइयां, पुलिस ने मारा छापा; 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में नशीली दवाओं का खुलासाः घर में छिपकर बनाते थे नशीली दवाइयां, पुलिस ने मारा छापा; 11 गिरफ्तार
Mon, 24 Jun 2024 04:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:02 PM IST
सार
Ghazipur News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशे के व्यापार की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। पुलिस टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
नशीली दवाइयों की जानकारी मीडियो को देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर शहर में अवैध तरीकों से नशीलीं दवाओं का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने सरगना सहित 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दवाईयां, इंजेक्शन व नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग बिहार से नशीली दवाइयां व इंजेक्शन सस्ते दामों में खरीदते हैं। नशा करने वाले लोगों को ऊंची कीमत पर बेचते तथा लगाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर महुआबाग रविवार की रात 10.40 बजे 11 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से नशीली इंजेक्शन बुप्रीरेज (बुप्रीनारफीन) इंजेक्शन 210 पीस प्रत्येक 02 एमएल एम्पुल तथा 30 शीशी प्रत्येक 10 एमएल ऐविल इंजेक्शन एवं 560 पीस निडल और 180 पीस सिरिन्ज बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि हम लोग बिहार से नशीली दवाइयां व इंजेक्शन सस्ते दामों में खरीदते हैं। 10 नशा करने वाले लोगों को ऊंची कीमत पर बेचते तथा लगाते हैं।
ये हुए गिरफ्तार

- धीरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र स्व0 सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी निवासी महुआबाग थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
- छट्ठू राम पुत्र हरेन्द्र राम निवासी टडवा यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर
- सोनू पासवान पुत्र सुरेश पासवान निवासी नवपुरा यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर
- अजय कुमार चौबे पुत्र स्व0 ओम प्रकाश चौबे निवासी राजापुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
- सत्या डोम पुत्र हलवाई डोम निवासी ताडी घाट थाना सुहवल जनपद गाजीपुर
- रोहित पुत्र स्व0 पटकू निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
- सुजीत कुमार पुत्र मुन्नू निवासी चीतनाथ छवलका इनार थाना कोतवाली गाजीपुर
- सद्दाम पुत्र रफी अहमद निवासी सराय की गली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
- राजेश पुत्र अजय निवासी टडवा कालोनी यूसुफुपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
- शेरू पुत्र लल्लू निवासी नवाब फाटक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
- सन्त लाल पुत्र जिउत राम निवासी कलेक्टर घाट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर