फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electronic shop caught fire, loss of six lakhs

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, छह लाख का नुकसान

Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electronic shop caught fire, loss of six lakhs
भीमापार। सैदपुर तहसील के भीमापार बाजार स्थित चौरसिया ब्रदर्स की मशहूर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मंगलवार को आधी रात के बाद करीब दो बजे इनवर्टर में हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण एकाएक आग लग गई। दुकान से निकल रहे धुएं और आग की लपटों ने गहरी नींद में सोए आस-पास के लोगों को जगने पर मजबूर कर दिया। आग की लपटों को उठते देख कुछ ही देर में सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए और आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत की। इस बीच अग्निशमन कर्मी बाजार में पहुंच गए। हालांकि अग्निशमन दस्ते को 40 किमी की दूरी तय करने में दो घंटे लग गए। बुधवार को भोर में लगभग चार बजे पहुंची दमकल टीम ने लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात कस्बा निवासी संदीप चौरसिया और प्रदीप चौरसिया खाना खाने के बाद परिजनों सहित घर में सोए हुए थे। चौरसिया ब्रदर्स की मुख्य बाजार में ही रिहायशी मकान और उसी के एक हिस्से में इलेक्ट्रानिक्स की बड़ी दुकान भी है। आधी रात के बाद मकान के दुकान वाले हिस्से से धुआं के साथ आग की लपटें निकलने लगी। जब तक लोग चिल्लाकर अन्य लोगों को इकट्ठा करते और आग बुझाने का कोई जतन करते तबतक आग ने दुकान और उसके बगल में बने स्टोर रूम को चपेट में ले लिया। इससे लाखों की इलेक्ट्रानिक सामान जलकर राख हो गए। उधर दुकान से निकल रहे धुंए और आग की लपटों ने आस-पास के मकान में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य बच्चे लाल, मोहनलाल, श्याम सुंदर, प्रताप आदि घर से बाहर निकल शोर मचाने लगे। थोड़ी ही देर में बाजार के लोग मौके पर पहुंच गए। पहले तो आसपास के चार सबमर्सिबल चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। सभी आग बुझाने में जुट गए। तभी इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई। उधर आग बढ़ती ही जा रही थी। दो घंटे बाद जबतक फायर ब्रिगेड की टीम बाजार में पहुंची आग अपने चरम पर थी। अग्निशमन की टीम ने किसी तरह आग बुझाया। दुकानदार के अनुसार अगलगी में छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। भीषण आग में चार एसी, 20 इनवर्टर, 10 बैटरी, 10 फ्रिज, छह वाशिंग मशीन तथा 12 कूलर जल गए। इसके साथ ही नकदी व घर के अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed