{"_id":"660b0cfeaae70bedc8051be9","slug":"electrification-will-be-done-in-219-council-schools-of-the-district-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-112826-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले के 219 परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले के 219 परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा विद्युतीकरण
विज्ञापन
गाजीपुर। अब परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों को बिजली की समस्या नहीं सताएगी। बिजली की सुविधा से महरूम जिले के 219 परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से विद्युत विभाग को करीब 83 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। अब इन विद्यालयों को विद्युतीकृत कराया जाएगा। विद्युतीकरण होने से बच्चों को गरमी नहीं सताएगी।
जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक विद्यालय, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अधिकतर विद्यालयों का विद्युतीकरण कराया जा चुका है। जबकि विभिन्न विकासखंडों में स्थित 219 विद्यालय ऐसे हैं जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। बिजली न होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को कठिनाई होती है। गर्मी के मौसम में उमस तो ठंड और बरसात के मौसम में कम रोशनी से पढ़ाई में असुविधा होती है। विभाग ने इन विद्यालयों के विद्युतीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव के सापेक्ष शासन ने 219 स्कूलों के लिए 83 लाख का बजट जारी किया है। इस धनराशि से इन सभी स्कूलों तक कनेक्शन देकर बिजली पहुंचाई जाएगी। स्कूलों में बिजली का कनेक्शन ग्राम पंचायत के नाम पर होगा। संबंधित ग्राम पंचायतें ही बिजली बिल की अदायगी करेंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अतिरिक्त स्कूलों का विद्युत कनेक्शन व्यावसायिक नहीं होगा। स्कूलों में घरेलू कनेक्शन ही दिया जाएगा।
219 परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण कराने के लिए विभाग की ओर से 83 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी