{"_id":"68f3dd1404e27450b8047c66","slug":"electricity-supply-will-not-be-done-with-the-help-of-bamboo-poles-poles-will-be-installed-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-140963-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बांस-बल्ली के सहारे नहीं होगी बिजली आपूर्ति, लगेंगे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बांस-बल्ली के सहारे नहीं होगी बिजली आपूर्ति, लगेंगे खंभे
विज्ञापन
गाजीपुर। आने वाले दिनों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति नहीं होगी, बल्कि उपभोक्ताओं के घरों तक पोल लगाए जाएंगे। एडीबी योजना के तहत इसको लेकर बिजली निगम सर्वे करने जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि किन-किन क्षेत्रों में कितने बिजली के पोल लगाए जाने की आवश्यकता है। साथ ही इस पर कितना खर्च आएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एस्टीमेट का खाका तैयार किया जाएगा। जनपद में कुल 5.20 लाख उपभोक्ता हैं। नगर क्षेत्र के आसपास 10 वर्षों में कई आवासीय कॉलोनियां विकसित हुई हैं। इनमें मिश्रवलिया, डिफेंस कॉलोनी, काली धाम कॉलोनी आदि शामिल हैं। साथ ही रौजा, फुल्लनपुर व महराजगंज क्षेत्र से सटे इलाकों में कई कॉलोनियों का तेजी से विस्तार हुआ है। इनमें कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। लेकिन, अब बिजली निगम व्यवस्था में सुधार करने को लेकर पहल करने जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। बिजली निगम की ओर से बांस-बल्ली शून्य कनेक्शन देने का खाका तैयार किया गया है।
ये है एडीबी योजना-गाजीपुर। एडीबी योजना (एशियन विकास बैंक) एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था है। इसका उद्देश्य विकासशील सदस्य देशों को ऋण, अनुदान, इक्विटी निवेश और गारंटी देकर सतत विकास और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। भारत इसका सदस्य देश है।
एडीबी योजना के तहत बांस-बल्ली को हटाया जाएगा। इसको लेकर सर्वे होगा। जिन घरों के पास बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार खींचे गए हैं, वहां खंभे लगाए जाएंगे।-गोपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगर।