फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity supply stopped in Muhammadabad, Ammonia and Maradah

मुहम्मदाबाद, जमानिया और मरदह में विद्युत आपूर्ति रही ठप

Thu, 20 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped in Muhammadabad, Ammonia and Maradah
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बृृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुुहम्मदबाद, मरदह एवं जमानिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मुहम्मदाबाद : कुंडेसर से मुहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार केवी की लाइन में फाल्ट आ जाने से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति करीब 20 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। दूसरे दिन सुरतापुर गांव के पास फाल्ट खोजकर ठीक तो किया गया, लेकिन मुहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग जल गई। जमानिया : क्षेत्र के सब्बलपुर गांव स्थित पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगर के कस्बा बाजार और जमानिया स्टेशन सहित आस-पास के इलाकों की भी यही स्थिति रही। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तीन बजे कुछ देर बिजली की आपूर्ति शुरु हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद पुन: कट गई। मरदह : बारिश और हवा के कारण मरदह उपकेंद्र, पृथ्वीपुर उपकेंद्र, भोजापुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग 70 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के महेंगवा, बोगना, भोजापुर, लहुरापुर, कोड़री, नेवादा गांव में हाईटेंशन तार टूट गया। भोजापुर फीडर में 11, नेवादा फीडर दो, मलेठी फीडर सात, मटेहूं फीडर तीन के एंसुलेटर बर्स्ट हो गए, जिससे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed