{"_id":"61589aa68ebc3e0dd7169877","slug":"electricity-supply-stalled-in-30-villages-due-to-technical-fault-in-high-tension-wire-ghazipur-news-vns615036351","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार में तकनीकी खराबी से 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार में तकनीकी खराबी से 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
सुहवल। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हाईटेंशन विद्युत तार में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के ढढनी एवं ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्रों के दस फीडरों के जरिए 30 गांवों में होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शुक्रवार देर शाम से बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने में लगे हैं लेकिन शनिवार शाम तक नाकाम रहे। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी इसको लेकर संशय बना हुआ है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के अंधारीपुर, ढढनी, खजुहां, सोनवल, सुगवलियां, ईजरी, भगीरथपुर, गरूआमकसुदपुर, सुहवल, बवाडा, पटकनियां, युवराजपुर, गौरा, कल्यानपुर, डेढगावां, हरिश्चंद्रपुर, कालूपुर, मेदिनीपुर, बहलोलपुर, रमवल, बड़ौरा, सोनवल आदि गांवों में अंधेरा छा गया।
कई घंटों बाद भी अभी तक व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। इसके कारण सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल और टीवी शोपीस बने हुए हैं। दूसरी तरफ सरकारी, गैरसरकारी छोटे-बड़े कार्यालयों में आपूर्ति बाधित होने से कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। सभी छोटे-बड़े उद्योग धंधे भी बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत निगम भले ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान का लाख दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। स्थिति यह है कि जर्जर व उलझे विद्युत तार उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बने हुए हैं। जिसकी वजह से आए दिन लोकल फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। इधर, बारिश के चलते समस्या और बढ़ गई है, लेकिन निगम के जिम्मेदार पूरी तरह से आंख मूंदे हुए हैं। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानियां के अधीशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा ने बताया कि बेटाबर के पास 33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाइन में हुए फाल्ट की खोजबीन जारी है। उसके मिलते ही मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।