फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electrical workers surrounded the executive engineer's office

विद्युतकर्मियों ने घेरा अधिशासी अभियंता कार्यालय

Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers surrounded the executive engineer's office
विद्युत वितरण खंड द्वितीय आमघाट में शनिवार को विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि सारी समस्याओं का निराकरण अधिशासी अभियंता जल्द से जल्द करें, नहीं तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टालरेंस नीति के तहत वर्षों से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों का पटल परिवर्तन जल्द से जल्द कराया जाए और जनपद के समस्त उपकेंद्रों पर उपकेंद्र परिचालक के साथ रात में हेल्पर की व्यवस्था कराई जाए। संगठन के संरक्षक शिवदर्शन सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर कार्यालय में दलालों की दलाली नहीं चलने दी जाएगी। जिला मंत्री विजय शंकर राय ने कहा कि सभी बिंदुओं पर तत्काल निर्णय लिया जाए। संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना सभा में मुख्य रूप से अजय विश्वकर्मा, अश्वनी सिंह, शशीकांत मौर्य, राजेश गुप्ता, विनय तिवारी, राकेश मौर्या, अनुराग सिंह, जीवन वर्मा, पितांबर कुशवाहा, प्रवीण सिंह, चंद्रहास कुशवाहा, श्रीकांत कुशवाहा मौजूद रहे। सभा का संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed