फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electrical power

तकनीकी फाल्ट से गुल रही बिजली

Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तकनीकी फाल्ट होने से प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे शहर के सैकड़ों मुहल्ले अंधेरे में डूब गए। कुल पांच घंटे तक बत्ती न होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन



आएदिन हो रहे फाल्ट की वजह से शहरवाहियों को घंटों बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। फाल्ट होने की इसी क्रम में मंगलवार की रात करीब आठ बजे मुगलानीचक के पास 33 हजार लाइन में खराबी आ गई। इससे प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ों मुहल्ले अंधेरे में डूब गए। बत्ती गुल होते ही गर्मी से परेशान लोगों की बेचैनी और बढ़ गई। लोग राहत के लिए मकानों की छतों और घरों के बाहर निककर बत्ती का इंतजार करने लगे। जिन पास उपकेंद्रों और विभागीय अधिकारियों का मोबाइल नंबर था, वह उनसे यह जानने में लग गए कि बिजली कब तक आएगी।
विज्ञापन



 फिर पौने 11 बजे तक सप्लाई शुरू हुई। 15 मिनट बाद पुन: बत्ती गुल गई। रात में एक बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों का सुकून मिला। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ अरविंद कुमार ने बताया कि रात में 8 बजे 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया था। बुधवार की सुबह 5 से 7 बजे तक इमरजेंसी कटौती थी। इसके बाद 11.57 से 2.10 बजे तक मेन सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ नगर शिवम राय का कहना है कि मुगलानी चक गांव के पास रात में करीब सवा आठ बजे में 33 हजार की लाइन में फाल्ट होने की वजह से पौने 12 बजे तक आपूर्ति ठप थी। इसके बाद एक घंटे की इमरजेंसी कटौती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed