फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electric

मांगों को लेकर अवर अभियंताओं ने दिया धरना

Wed, 07 Aug 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
electric
गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले नगर के बड़ीबाग में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने पहले सहमति जताई, लेकिन अभी तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया तथा संवर्ग के खिलाफ प्रतिगामी आदेश करते रहे। प्रदेश सरकार और प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण ऊर्जा क्षेत्र की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पावर फार आल के लक्ष्य प्राप्ति में रात-दिन एक करके कार्य कर रहे अवर अभियंता/प्रोन्नत सहायक अभियंता संवर्ग की मांगों और विभाग की बेहतरी के लिए दिए गए सुझावों को नजरअंदाज कर उच्च प्रबंधन की ओर से हठधर्मिता अपनाते हुए संवर्ग के खिलाफ लगातार किए जा रहे आदेशों और एकतरफा किए जा रहे उत्पीड़न से राज्य विद्युत परिषद यूनियन इंजीनियर संगठन को आंदोलन का बिगुल फूंकने को विवश होना पड़ा है। कहा कि 5 अगस्त से शुरू हुआ संघर्ष कार्यक्रम विभिन्न चरणों में चलता रहेगा। इसमें प्रदेश के समस्त अवर अभियंता/प्रोन्नत सहायक अभियंका वर्क टू रूल के तहत सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही कार्य करेंगे। इसके पश्चात विभागीय कार्य बंद रखेंगे।
विज्ञापन

उच्च प्रबंधन की ओर से आंदोलन नोटिस प्राप्त करने के बाद उच्च प्रबंधन ने हठधर्मिता अपनाते हुए आंदोलन को दबाने के लिए गोरखपुर के जनपद सचिव अभिषेक यादव का स्थानांतरण नियम के विरुद्ध आगरा जिस्काम में कर दिया गया। इससे पूरे प्रदेश के अवर अभियंता/प्रोन्नत सहायक अभियंताओं प्रबंधन के प्रति रोष है। जनपद सचिव गोरखपुर का स्थानांतरण तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव पंकज कुमार, जनपद अध्यक्ष संतोष मौर्य, प्रचार सचिव रवि कुमार चौरसिया, संगठन सचिव रोहित कुमार, उपाध्यक्ष तपस कुमार, मिथलेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, इंजीनियर संजीव कुमार, प्रमोद यादव, अविानाश कुमार, गुड्डू चौहान, अनिल यादव, चित्रसेन कुमार, मनोज पटेल, इंदल राम, नीरज कुमार, मिठाईलाल, हर्षित राय, रामप्रवेश चौहान सहित जनपद के सभी अवर अभियंता/प्रोन्नत सहायक अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed