फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electric cut

बिजली को लेकर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jul 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
electric cut
गाजीपुर। बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक हुई जोरदार बारिश से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। फाल्ट को ठीक कर शहर के किसी इलाके की 17 तो किसी की 24 घंटा बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरे दिन भी आपूर्ति सुचारु नहीं की गई। शुक्रवार को दुल्लहपुर के निजामुद्दीनपुर गांव के नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लाइनमैनों ने टूटे तार को जोड़ा।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार बुधवार की शाम आंधी-पानी के दौरान विभिन्न स्थानों पर तार-खंभा टूट गया। इसकी वजह से निजामुद्दीनपुर, अमारी, दुल्लहपुर, खुदाबख्शपुर, खड़ौरा, छतमा, डिल्ला, सोमरबारी, मटुकपुर, तिरछी, निरवा, संयोगपुर, रेहटी मालीपुर, रेवरिया, खोजापुर गांव सहित अन्य गांव की बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण शो-पीस बन गए। इसको लेकर शुक्रवार को निजामुद्दीनपुर गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक दर्जन से अधिक लोग शाम को करीब तीन बजे उपकेंद्र पर पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लाइनमैनों की तरफ से तार जोड़ने के लिए वहां से निकलने पर दो घंटा बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में राजेश मौर्या, हिमांशु मौर्या, कादिर हसन, अर विंद यादव, हैजुल हसन, विपिन यादव, राजू मौर्या, बबलू अंसारी, मनोज मौर्या, रामलखन मौर्या, शिवमूरत यादव, प्रदीप यादव, फेंकू यादव, विकास मौर्या आदि शामिल थे। मरदह संवाददाता के अनुसार बीते बुधवार की शाम आई आंधी-पानी में जलालाबाद मोड़, भैंसही नदी, छोटका मरदह, खोजापुर, जुझारपुर गांव में विद्युत खंभा और नोनरा तथा मरदह बस स्टैंड के पास तार टूट गया। इसकी वजह से तीन दिन से करीब 70 गांव की बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। जलनिगम की टंकी बंद होने से एक दर्जन गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों ने चेतावनी दिया कि अगर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की जाती है तो वह सड़क पर उतरने पर विवश होंगे। इस संबंध में जेई नीरज सोनी ने बताया कि काम चल रहा है। जैसे-जैसे काम पूरा होता जाएगा, वैसे-वैसे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होती जाएगी। प्रयास है कि जल्द सभी क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारू करा दी जाए। इसके साथ ही अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में तार-खंभा टूटने से बिजली का संकट बना हुआ है और लोग परेशान होते हुए विभाग को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed