{"_id":"6ade4814c8a8bdcb1c000328","slug":"elections-for-the-agrasen-mahila-mandal-were-held-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-162774-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अग्रसेन महिला मंडल का चुनाव हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अग्रसेन महिला मंडल का चुनाव हुआ
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में सम्मानित हुईं अग्रवाल समाज के महिला संघ की नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत- आयोजक
अग्रवाल समाज की ओर से शनिवार की रात नगर स्थित एक पैलेस में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाने के साथ हुआ। इस दौरान अग्रसेन तिराहा स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क को झालर-बत्तियों से सजाया गया था। रात में रोशनी से जगमगाते पार्क का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में अग्रवाल समाज की महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भाव नृत्य प्रस्तुत किया। दर्शकों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया। उनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन महिला मंडल का चुनाव कराया गया।
इसमें वैशाली अग्रवाल को अध्यक्ष, सपना अग्रवाल को उपाध्यक्ष, प्रिया अग्रवाल को महामंत्री और सुप्रिया अग्रवाल को मंत्री चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वर्षा अग्रवाल, वर्णिका, राघव, वैष्णवी, श्रेष्ठा और गीताश्री सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गृतेश अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मयंक आदि मौजूद रहे।