फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   election

पंचायत उपचुनाव का मतदान 12 और 14 को होगी मतों की गणना

Wed, 02 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
election
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों पर उपचुनाव के तहत 12 जून को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 को मतगणना की जाएगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि नामांकन छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक, नामांकन पत्रों की संविक्षा उसी दिन शाम पांच बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। सात जून को सुबह आठ बजे से दोहपर तीन बजे तक नाम वापसी और प्रतीक आवंटन होगा। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक एवं मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से होगी। निर्वाचन में स्थानों, नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन विकासखंड मुख्यालय पर होगा। सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी सवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन जिला मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर और जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed