{"_id":"60899a7b8ebc3e8dbf3cb182","slug":"election-ghazipur-news-vns5871874132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार बनाने को आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार बनाने को आज पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री संग संबंधित मतदान स्थलों पर पहुंच गई। इस दौरान कई जगहों पर अव्यवस्था के चलते कर्मचारियों को परेशानी हुई। जिले के 16 विकासखंडों में विभिन्न पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुहम्मदाबाद : पंचायत चुनाव के लिए भारी दुर्व्यवस्था के बीच बुधवार को शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय के मैदान से पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुई। रवानगी स्थल पर धूप से बचने की व्यवस्था नाकाफी रही। काफी हल्के परदे का टेंट लगाया गया था। सामग्री देने वाले कर्मचारी भी गर्मी से परेशान थे। टेंट में न तो पंखा था और न ही कूलर। सामान लेकर टेंट के बजाए पेड़ों के नीचे बैठकर बैलेट पेपर आदि का कर्मचारी मिलान कर रहे थे। डिग्री कालेज के बाहर गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर कतार से ट्रकें लगी थी जिसमें दोपहर बाद पोलिंग पार्टिया गंतव्य की तरफ रवाना हुई। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार द्विवेदी, आरओ सत्यप्रकाश एवं प्रभारी बीडीओ विरेंद्र सिंह पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेजने में लगे रहे।
कासिमाबाद : विकासखंड की मतगणना से लेकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल को लेकर कर्मचारियों सहित चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में आक्रोश देखा गया। टेंट कर्मचारियों को छाया देने में पूरी तरह नाकाम दिखे। मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बैलट पेपर और सामानों का मिलान करने में घंटों लग गया। तेज गर्मी और धूप से कर्मचारी हलाकान रहे। इससे पूर्व मतदान कर्मियों की रवानगी से लेकर मतगणना तक नेशनल इंटर कॉलेज में होती रही है। वहां पर दर्जनों कमरों के सामने बारामदे होने के साथ छायादार पेड़ों की वजह से कर्मचारियों के साथ मतगणना में लगे एजेंट एवं समर्थकों को कहीं से भी दिक्कत नहीं होती थी। इस बार मतगणना में भी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
0000
इनसेट
फोटो 1
ड्यूटी कटवाने को पत्र लेकर खड़े रहे परिजन
मुहम्मदाबाद। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय आरओ सत्यप्रकाश के पास ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर बहुत से कर्मचारियों के परिजन खड़े रहे। निर्वाचन ड्यूटी में लगी कोई महिला हास्पिटल में भर्ती थी तो कोई कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेशन में था। वाजिब कारणों से ड्यूटी करने में असमर्थ कर्मचारियों के स्थान पर आरक्षित कर्मचारियों में से ड्यूटी लगाई जा रही थी।