Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly man was killed in the collision of pickups and bike

पिकअप और बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत

Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Elderly man was killed in the collision of pickups and bike
सड़क हादसा में घायल युवकों की रोती बिलखती परिवार की महिलाएं।
गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन मोड़ के पास बुधवार को बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार अधेड़ और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गई, जबकि युवक वाराणसी ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मिश्रौलिया निवासी रामाधार उर्फ पप्पू बिंद छत की ढलाई में सरिया बांधने का काम करते थे। बुधवार की सुबह बाइक से मनुआपुर निवासी रामविलास बिंद (30) तथा रामाधार (50) सरिया बांधने के लिए नोनहरा गए थे। काम समाप्त होने के बाद दोनों लौट रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे घाट गाजीपुर घाट स्टेशन मोड़ के पास मुहम्मदाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप से इनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। सदर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। दोनों की गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जाते समय रास्ते में रामधार की मौत हो गई। जबकि रामविलास को वाराणसी ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। उधर मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed