{"_id":"6a1874099e48c782ac0085c1","slug":"elderly-man-herding-goats-run-over-by-unidentified-vehicle-three-hour-traffic-jam-follows-death-in-ghazipur-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बकरी चरा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत के बाद तीन घंटे जाम; परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बकरी चरा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत के बाद तीन घंटे जाम; परिवार में मची चीख-पुकार
Thu, 28 May 2026 11:45 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 28 May 2026 11:45 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर में बकरी चरा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तीन घंटे तक सड़क जाम रहा।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाग के सामने मैदान में बकरी चरा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब तीन घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
पैंकवली गांव निवासी रामायन राजभर (68) बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे मैदान में बैठकर बकरी चरा रहे थे। मृतक के भाइयों श्रीभगवान राजभर, झींगा राजभर और सुमेर राजभर ने बताया कि मैदान में अक्सर लोग चार पहिया वाहन चलाना सीखने आते हैं। आशंका है कि उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रामायन को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामायन की मौत हो चुकी थी। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर शाम करीब चार बजे लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब सात बजे जाम समाप्त कराया जा सका।
विज्ञापन
जाम खत्म होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति की मौत के बाद धनरी उर्फ पगली देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
